Rajasthan

राजस्थान में महंगी हो गई है शराब, तुरंत जाने नई कीमतें

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान में शराब महंगी हो गई है। राज्य आबकारी विभाग ने विदेशों से इम्पोर्ट होकर भारत में आने वाली शराब की रेट्स तय कर दिए हैं। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक विभाग ने विदेशी शराब की रेट्स तय किए थे लेकिन कंपनियों ने उसे लागू नहीं किया। इसके चलते सरकार को 150 करोड़ से ज्यादा का नुकसान भी हुआ। अब विभाग ने 15 विदेशी शराब (जो बाहर से बनकर आती है) के ब्रांड की रेट्स तय कर दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad


नई रेट में  1600 से लेकर 12870 रुपए तक की शराब है। सरकार ने इन शराब की एमआरपी को सरकार ने 10 फीसदी तक बढ़ाया है। राजस्थान में एक साल में अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की 2 लाख से ज्यादा पेटियां बिकने का अनुमान है। एक पेटी पर अलग-अलग मद में सरकार को करीब 6 से 7 हजार रुपए का रेवेन्यू मिलता है। इस तरह एक साल में सरकार करीब 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का रेवेन्यू विदेशी शराब से हासिल करती है।


राजस्थान में अभी तक देशी और भारत निर्मित अंग्रेजी और विदेशी शराब ही कानूनी रूप से बिकने के लिए अधिकृत थी।लेकिन अब विभाग ने 15 विदेशी शराब (जो बाहर से बनकर आती है) के ब्रांड की रेट्स तय कर दी है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत प्रदेश के तमाम बड़े होटल (3 सितारा या उससे ऊंची कैटेगिरी के) और बार में विदेशी शराब की बिक्री सबसे ज्यादा होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top