Rajasthan

राजस्थान की निकिता का कमाल, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में देश के लिए जीता पदक


राजस्थान: चीन के चेंगदू में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार फॉर्म जारी है। राजस्थान के चूरू की बेटी निकिता लांबा ने 20 किलोमीटर वॉकिंग टीम इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया है। निकिता के पदक हासिल करने के बाद उनके घर पर खुशी का माहौल है।

निकिता ने अपनी सफलता का सारा श्रेय कोच ईश्वर सिंह लांबा और अपने माता-पिता को दिया है। निकिता ने अपने ताऊ एथलेटिक्स कोच ईश्वर सिंह लांबा से ट्रेनिंग ली है। निकिता ने एशियन गेम्स, कॉमन वेल्थ गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम दुनिया में रोशन करना चाहती हैं।

Join-WhatsApp-Group

बता दें कि निकिता ने सबसे पहले वर्ष 2021 में श्रीगंगानगर में हुई राजस्थान स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में 10 किमी वॉक में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद 2022-23 में जोधपुर में हुई स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वह 20 किमी पैदल चाल में कांस्य पदक हासिल करने में कामयाब हुई।

साल 2021 में श्रींगानगर में स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 20 किमी वॉक में सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा 2021 में झारखंड के रांची में 8वीं राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता में वह विजेता रहीं. 2023 में चेन्नई में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में 7वां स्थान प्राप्त हुआ। लखनऊ में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 2023 में भुवनेश्वर में प्रथम स्थान प्राप्त किया और चीन के लिए क्वालीफाई किया।

To Top