Rajasthan

राजस्थान में BSP भी चुनाव लड़ेगी, ऐलान के बाद नई तैयारी में मायावती

Ad

RAJASTHAN NEWS: बहुजन समाज पार्टी भी राजस्थान के चुनावों में अपनी किस्मत अजमाने वाली है। अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी राजस्थान में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम प्राप्त करने की तैयारी में लगी हुई है। बसपा इस बार राजस्थान के कुछ छोटे दलों के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। अगर ऐसा होता है तो बड़े दलों के वोट बैंक में नुकसान पहुंच सकता है। बसपा का प्लान है कि 60 सीटों पर जीत दर्ज की जाए। पिछले चुनावों में जीत के बाद कुछ नेताओं ने पाला बदल लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top