Viral

वर्दी पहने यूपी पुलिस के सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

Ad

देहरादून: उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहने हुए एक सिपाही का महिला के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला उन्नाव का बताया जा रहा है। वीडियो में यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल महिला के साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वीडियो में दिख रहा हेड कांस्टेबल बांगरमऊ कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल दीपचंद गौतम है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस की किरकिरी हुई तो पुलिस मीडिया सेल ने पड़ताल की। जिसमें वीडियो के तीन साल पुराना होने का पता चला। उस समय दीपचंद गौतम उन्नाव की गंगा घाट कोतवाली में तैनात थे।

बताया जा रहा है कि सिपाही साहब जब गंगाघाट कोतवाली में तैनात थे, तब महिला के साथ कई बार अश्लील हरकत करते थे। जिससे परेशान होकर एक बार महिला ने वीडियो बना लिया और अब इसे वायरल कर दिया गया है। गंगा घाट कोतवाली में तैनाती के दौरान का यह वीडियो बताया जा रहा है, जिसे पहले दबा दिया गया था।

अब अचानक इस वीडियो के वायरल होने के फौरन बाद उन्नाव के एसपी दिनेश त्रिपाठी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से दीपचंद्र गौतम को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष को सौंपी गई है। नौ सेकेंड के इस वीडियो से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी। फिलहाल मुख्य आरक्षी दीपचंद्र गौतम को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top