Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार की घोषणा, सड़क हादसों के घायलों का मुफ्त में उपचार होगा

Ad

देहरादून: राज्य में सड़क हादसों (Road accidents in Uttarakhand) का ग्राफ पिछले कुछ सालों में काफी हद तक बढ़ गया है। घबराने वाली बात यह है कि कई घायलों की मौत सिर्फ इसलिए हो जाती है कि उन्हें समय पर बेहतर उपचार नहीं मिल पाता। ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार नई व्यवस्था (Uttarakhand government new plan) के तहत सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को सभी अस्पतालों में निशुल्क इलाज देने पर जोर दे रही है। इसके बारे में खुद स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय (Doon medical college, Haldwani) में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सड़क हादसे में घायल होने वाले लोगों को त्वरित उपचार देना अस्पतालों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी क्रम में अब राज्य सरकार भी घायलों को प्रदेश के सभी अस्पतालों में निशुल्क इलाज (Free treatment to injured in Uttarakhand hospitals) की व्यवस्था देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि फिर चाहे व्यक्ति उत्तराखंड का हो या किसी अन्य राज्य का, सभी को इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कार्ड के जरिये अस्पतालों में मरीजों व घायलों को इलाज मिल जाता है। मगर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत (Health Minister of Uttarakhand Dhan Singh Rawat) की मानें तो सड़क हादसा होने के बाद यदि घायल अस्पताल में आते हैं तो उन्हें बिना आयुष्मान कार्ड भी निशुल्क उपचार दिया जाएगा। उनके अस्पताल में भर्ती होने के दौरान ही उनका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाएगा। यह व्यवस्था निश्चित तौर पर सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top