Uttarakhand News

विभाग की ओर से आदेश जारी,वीडीओ और ग्राम प्रधान को रोजाना करना होगा ये काम

Ad

देहरादून: राज्य के शहरी क्षेत्रों में कोरोना वायरस के चलते Curfew लगाया गया है। शहरी क्षेत्रों में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना वायरस के केस पहले से ज्यादा सामने आ रहे हैं।ऐसे में अब प्रतिनिधियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है कि कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा गांव में दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों की निगरानी कर उन्हें आइसोलेशन के महत्व के बारे में बताएंगे। इस संबंध में निदेशक पंचायती राज हरि चंद सेमवाल ने आदेश जारी कर दिया है। अब वीडीओ और ग्राम प्रधान को प्रतिदिन प्रवासियों की गतिविधियों की जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारियों को देंगे।

निदेशक पंचायती राज ने कहा है कि राज्य में आने वाले प्रवासियों की सूची तिथिवार तैयार की जाएगी। इसके अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान प्रवासियों को होम आइसोलेशन में रखने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि कोरोना वायरस के प्रकोप को रोका जा सके।

जो प्रवासी बिना पोर्टल पर पंजीकरण कर गांव में पहुंचते हैं, उनके बारे में जानकारी वीडीओ और ग्राम प्रधान द्वारा विभाग को दी जाएगी। गांव के लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। ऑनलाइन ओपीडी और ई संजीवनी की जानकारी ग्रामीणों को देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा भी लोगों को जागरूक करने में सहयोग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top