Sports News

IPL- सीज़न 10: ये खिलाड़ी हुए मालामाल, कइयों को नहीं मिला ग्राहक

Ad

नई दिल्ली– भारतीय फटाफट क्रिकेट यानी IPL का काउंट डाउन शुरू हो गया है। आईपीएल के 10वें सीजन के मद्देनज़र बेंगलुरु में खिलाड़ियों की निलामी का प्रोसेस शुरू हुआ। इस बार के सीरीज के लिए 352 क्रिकेटरों की बोली लग रही है। इस बार की निलामी में नए देश के खिलाड़ियों को पहली बार IPL परिवार के सदस्य बनने का मौका मिला है। IPL -10 सीज़न के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर  इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये में पुणे सुपरजायंट्स ने खरीदा। वहीं इंग्लैंड के ही टाइमल मिल्स को 12.5 करोड़ में आरसीबी में खरीदा।IPL- 10 सीज़न अफगानिस्तान खिलाड़ियों के लिए खुशी लेकर आया।  मोहम्मद नबी को सनराइजर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा और हैदराबाद ने अफगानिस्तान के ही 18 साल के लेग स्पिनर राशिद खान को 4 करोड़ में खरीदा। पिछले बार के सबसे महंगे खिलाड़ी पवन नेगी की रकम इस बार 1 करोड़ में अटक गई। 

ADVERTISEMENTS Ad

स्पिनरों की बोली में  मुरुगन अश्विन को दिल्ली ने एक करोड़ का दांव लगाया।पिछली बार उन्हें पुणे ने 4.5 करोड़ में खरीदा था।प्रवीण तांबे को हैदराबाद ने 10 लाख में लिया। नौंवे सेट में अनकैप्ड गेंदबाजों पर बोली लगी. अंकित चौधरी को बेंगलुरु ने 2 करोड़ में लिया।इंग्लैंड के कप्तान ऑइन मॉर्गन को 2 करोड़ रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।  वरुण एरोन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2.80 करोड़ में खरीदा तो वहा  मैट हेनरी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 50 लाख में लिया।

 तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को पुणे ने 30 लाख में अपनी पाले में ले लिया। मनप्रीत गोनी को गुजरात लॉयन्स ने 60 लाख में खरीदा। ऋषि धवन को कोलकाता ने 55 लाख में लिया।मेंक्रिस वॉक्स को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 4.20 करोड़ और स्पिनर कर्ण शर्मा को मुंबई इंडियन्स ने 3.20 करोड़ में लिया।वहीं टी नटराजन को पंजाब ने 3 करोड़ में लिया। नाथू सिंह को गुजरात लॉयन्स ने 50 लाख, वहीं बासिल थंपी को 85 लाख में लिया।सातवें सेट में अनकैप्ड ऑलराउंडरों पर दांव लगे।अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा।कृष्णप्पा गौतम को मुंबई इंडियन्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

राहुल तेवतिया को 25 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने लिया।सेट में अनकैप्ड बल्लेबाजों पर बोली लगी।तन्मय अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 लाख में खरीदा है।अंडर-19 स्टार पृथ्वी शॉ, उमंग शर्मा और दिल्ली के उनमुक्त चंद पर किसी ने रुचि नहीं दिखाई।

वही इशांत शर्मा, आरपी सिंह,इरफान पठान ,ब्रैड हेडिन, पंकज सिंह, चेतेश्वर पुजारा, अभिनव मुकुंद, मनोज तिवारी, माइकल क्लिंगर, परवेज रसूल,मार्लन सैमुअल्स, डेरेन ब्रावो, जेसन होल्डर ,और इमरान ताहिर  को किसी ने नहीं खरीदा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top