Sports News

ऋषभ पंत का पहला ट्वीट… मैदान पर वापसी को लेकर भी दे दी प्रतिक्रिया

Ad

RISHABH PANT TWEET: सड़क हादसे में घायल होने के बाद ऋषभ पंत ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस तक अपनी भावनाओं को पहुंचाया है। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने बीसीसीआई, जय शाह और उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद भी किया है। उन्होंने लिखा कि उनकी रिकवरी शुरू हो गई है और वह इस चैलेज से मुकाबला कर मैदान पर जल्द लौटेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषभ पंत ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। रिकवरी भी शुरू हो गई है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद’ ।

बता दें कि 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त ऋषभ पंत ने सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी कार में आग लग गई थी। उन्हें पहले रुड़की और फिर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर देहरादून से मुंबई लाया गया। फिलहाल उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

बता दें कि  विकेटकीपर बल्लेबाज के घुटने के तीन लिगामेंट पूरी तरह से चोटिल हैं। हालांकि इनमें से दो थोड़े ठीक हो चुके हैं, जबकि तीसरे की सर्जरी की गई है। इनके छह सप्ताह के बाद ठीक होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top