Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में JE वायरस का मामला, सुशीला तिवारी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत

Ad

हल्द्वानी: मॉनसून का सीजन बीमारियों का सीजन माना जाता है। इन दिनों बारिश ने पूरे प्रदेश में कहर बरपाया हुआ है। वहीं, डेंगू जैसी बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं। इसी बीच सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) बीमारी के कारण एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि काशीपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को एक हफ्ते पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में अस्पताल आए बुजुर्ग की टेस्ट रिपोर्ट में जेई की पुष्टि हुई थी। उन्हें यहां वेंटीलेटर पर रखा गया था। जहां उनकी मौत हो गई है। मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. परमजीत सिंह ने बताया कि वेंटीलेटर पर उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि इस सीजन में कुमाऊं में जेई से मौत का यह पहला मामला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top