Sports News

बूम बूम बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 100 विकेट, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

बूम बूम बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 100 विकेट, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
Ad

नई दिल्ली: भारत की टीम ने इंग्लैंड के ओवल मैदान पर इतिहास रच दिया है। पूरे 50 साल बाद भारत ने इस मैदान पर टेस्ट मैच जीता है। इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में 157 रनों से हराकर भारतीय टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। बता दें कि इस मैच के आखिरी दिन तेज गेंदबाज बुमराह ने ऐसा कारनामा किया है कि हर किसी के नाम पर उन्हीं का नाम है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल भारतीय तेज गेंदबाजी की धड़कन कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। खास बात ये है कि ये कारनामा उन्होंने सिर्फ 24 मैचों में किया। उन्होंने इसके साथ ही महान ऑलराउंडर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल जसप्रीत बुमराह टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह से पहले ये रिकॉर्ड 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और महान ऑल राउंडर कपिल देव के नाम था। उन्होंने 25 टेस्ट मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे। गौरतलब है कि बुमराह ने ओवल टेस्ट के पांचवें दिन ऑली पोप को बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट में 100 पूरे विकेट पूरे किए। अच्छी बात ये रही कि आखिरी पारी में बुमराह ने ओली पोप और बेयरस्टो को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। जिससे भारत को मैच जीतने में आसानी हुई।

वैसे आपको बता दें कि भारत की तरफ से अबतक जसप्रीत बुमराह और कपिल देव के अलावा जहीर खान, जवागल श्रीनाथ, ईशांत शर्मा, करसन घावरी, इरफान पठान और मोहम्मद शमी 100 विकेट चटका चुके हैं। ओवरऑल भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट अनिल कुंबले (619 विकेट) के नाम हैं। वहीं सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन (18 मैच) के नाम दर्ज है।

भारत (सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट)

अनिल कुंबले- 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट

कपिल देव- 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट

हरभजन सिंह- 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट

आर अश्विन- 79 मैचों में 413 विकेट

ईशांत शर्मा- 103 मैचों में 311 विकेट

जहीर खान- 92 मैचों में 311 विकेट

बुमराह का शानदार फॉर्म सीरीज में जारी है। वह अबतक 18 विकेट ले चुके हैं। मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे। जिसके बाद इंग्लैंड ने 100 रनों की बढ़त ली थी। मगर दूसरी पारी में रोहित शर्मा के 127 रनों की पारी के शतक अन्य बल्लेबाजों के योगदान के साथ भारत ने मेजबानों को 367 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम आखिरी दिन 210 पर ऑल आउट हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top