Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: जेई ऑफिस नहीं पहुंच रहे थे क्योंकि जेल में बंद थे, अब निलंबित हुए

Ad

हल्द्वानी: विद्युत कार्यशाला हल्द्वानी में तैनात एक अवर अभियंता लंबे समय से बिना विभागीय अफसरों को बताए ऑफिस से गायब रहना महंगा पड़ा है। उन्हें अब निलंबित कर दिया गया है। उनकी जानकारी जुटाई तो अफसर भी हैरान रह गए। पता चला कि वह किसी अन्य आपराधिक मामले के चलते जेल में बंद है। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर नीरज खैरवाल ने जारी आदेश में कहा है कि 30 सितंबर से अनुपस्थित चल रहे विद्युत कार्यशाला हल्द्वानी में तैनात अवर अभियंता भुवन चंद्र भट्ट को निलंबित किया जाता है। उन्होंने बिना बताए अनुपस्थित रहने और सरकारी सेवक को दोष सिद्ध ठहराए जाने पर कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी कहा है अग्रिम आदेशों तक भुवन चंद्र भट्ट निलंबित रहेंगे। जेई भट्ट थाना लालकुआं जेल में बंद है। भुवन चंद्र भट्ट के खिलाफ थाना हाजा में आपराधिक मामले में मुकदमा दर्ज है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: कोरोना रोकने के लिए डीएम वंदना का प्लान, जिले में शत प्रतिशत सैंपलिंग मिशन शुरू

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:स्कूलों के भविष्य का फैसला 14 अक्टूबर को होगा, विभाग को मिले सुझाव

यह भी पढ़ें: देहरादून से दिल्ली अब दूर नहीं, तीन घंटे में पूरा होगा सफर, अनुभव भी होगा नया

यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना में रुड़की तहसीलदार सुनैना राणा की मौत, नैनीताल में ट्रेनिंग में पहुंची थी

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के शिवम जिले में नंबर वन, JEE एडवांस में संकल्प Tutorials का दबदबा

यह भी पढ़ें: ये आस्था है:चारधाम बोर्ड को अंबानी परिवार की मदद, अब सैलरी पा सकेंगे कर्मचारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top