Nainital-Haldwani News

कुमाऊं विश्वविद्यालय में नौकरी के लिए भर्ती निकली है…अभी आवेदन करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय में नौकरी के लिए भर्ती निकली है...अभी आवेदन करें
Ad

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) आपके लिए नौकरी का मौका लेकर आया है। दरअसल विवि में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर आदि पदों पर भर्तियां होनी हैं। जिसके लिए विश्वविद्यालय ने नोटिफिकेशन (notification) भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार से शुरू हो गई नियुक्ति की प्रक्रिया पांच जनवरी तक लगातार चलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि हर बार कुमाऊं विश्वविद्यालय की खबर इसमें पढ़ रहे छात्रों के लिए ही होती है। जैसे छात्रों के प्रवेश, परीक्षा की खबरें अमुमन देखने को मिलती हैं। लेकिन इस बार भर्ती की खबर भी सामने आई है। बता दें कि कुमाऊं विवि में बीते काफी समय से प्राध्यापकों की कमी चल रही है।

हर साल प्राध्यापकों की रिटायरमेंट (retirement) हो रही है। अस्थाई प्राध्यापकों के माध्यम से शैक्षणिक व शोध गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। मगर अब ज्यादा देर ना करते हुए कुलपति प्रो एनके जोशी (Professor NK Joshi) की अध्यक्षता में हुई कार्यपरिषद की वर्चुअल बैठक में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कराए जाने पर मुहर लग गई। इसलिए भर्ती प्रक्रिया (recruitment process) शुरू भी कर दी गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार अर्थशास्त्र, हिंदी, संस्कृत, समाजशास्त्र, भूगर्भ विज्ञान, भौतिकी, फार्मक्यूटिकल साइंस, बायो टेक्नोलॉजी के कुल दस प्रोफेसरों (Ten professor posts) के पदों पर भर्ती की जानी हैं। इसके अलावा अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, संस्कृत, वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, सांख्यिकी, वानिकी, कम्प्यूटर साइंस, प्रबंधन अध्ययन, फार्मक्यूटिकल साइंस, बायोटेक्नोलॉजी के कुल 47 एसोशिएट प्रोफेसरों (47 associate professor posts) के पद पर भर्ती होगी।

इसके साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 पदों (15 asistant professor posts) पर भी नियुक्ती की जानी है। जिसमें अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, संगीत, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, जंतु विज्ञान, वन विज्ञान, प्रबंध अध्ययन के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की आवश्यकता है।

24 नवंबर से शुरू हो चुके ऑनलाइन पंजीकरण (online apply) केवल 23 दिसंबर तक ही चलेंगे। हालांकि अभिलेख के साथ आवेदन की अंतिम तिथि पांच जनवरी निर्धारित की गई है। कुमाऊं की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर जाकर इच्छुक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखने योग्य बात ये है कि प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्‍टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए नेट, पीएचडी, जर्नल पेपर, एकेडमिक, इंटरव्‍यूव और यूजीसी गाइडलाइन 2018 के मानकों के मुताबिक ही अभ्यर्थिों को अपना आवेदन करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top