National News

खुशखबरी:रेलवे में होगी बंपर भर्तियां, रेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा

Ad

नई दिल्लीः चुनाव के नजदीक आते ही सरकार ने भी युवाओ को अपनी और आकर्षित करना चालू कर दिया है। जहाँ सरकार ने आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर 10 फीसद का आरक्षण लागू करने का ऐलान करा है । तो वही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी आर्थिक पिछड़ेपन आरक्षण के ऊपर दांव लगाते हुए रेलवे में 2 साल के अदर चार लाख नौकरी देने की धोषणा कर दी है । रेल मंत्री गोयल ने बताया कि मौजूदा डेढ़ लाख पदों की भर्ती अभियान को मिलाकर अगले 2 साल में तकरीबन ढाई लाख पदों पर लोगों की भर्ती की जाएगी, जिसमें आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर दिए जाने वाले आरक्षण SC/ST और ओबीसी को दिए जाने वाले आरक्षण से अलग होगा।साथ ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि तीन महीनो के अदर 1 लाख 30 हजार पदों पर भर्ती कराई जायेगी । रेल मंत्री ने बताया कि 2 साल के अंदर करीब 1 लाख कर्मचारी रिटायर्ड हो रहे है । और रिटायर्ड कर्मचारियों के स्थान पर रेल मंत्रालय ने तुरंत भर्ती के आदेश दिये है । इस तरह से अगले 2 सालों में 2,30,000 अतिरिक्त पदों के लिए रेलवे में भर्ती की जाएगी । साथ ही रेल मंत्री ने बताया कि 23 हजार नौकरीयां आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए निकाली गई है, जो कि कुल भर्ती के 10% पद माने जा रहे है । रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि रेल मंत्रालय अभी तक एक मात्र सरकारी विभाग है जिसने आर्थिक पिछडे लोगो के लिए सबसे पहले आरक्षण की घोषणा करी है ।आरक्षण के मसले पर कोई कंफ्यूजन ना हो इसलिए रेल मंत्री बार-बार जोर देकर यह कह रहे थे कि आर्थिक पिछड़ों के लिए आरक्षण SC/ST और ओबीसी के लिए आरक्षित पदों से अतिरिक्त होगा । पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मुहैया करा रही है । इसके साथ ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मौजूदा समय में रेलवे में 1,50,000 पदों पर चल रही है । भर्ती का काम अगले दो-तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि मार्च-अप्रैल इस भर्ती अभियान के तहत लोगों की जॉइनिंग भी शुरू हो जाए ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top