Uttarakhand News

उत्तराखंड: उधार लिए पैसे नहीं चुका पा रहा था दिव्यांग, बस से उतारवाकर मार दी गोली

Ad

max face clinic haldwani

काशीपुर: पैसे के लेनदेन के कई अपराधिक मामले सामने आते हैं। ऐसा ही मामला काशीपुर से सामने आ रहा है, जहां पैसे ना चुका पाने पर कुछ लोगों ने एक दिव्यांग युवक को बस से उतारकर गोली मार दी। गोली दिव्यांग के पैर पर लगी।  बाएं पैर में गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पीडित की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी मुकेश (25) पुत्र स्वर्ण कमल पोलियो पीडित है। वो कॉलोनी में ही टेलरिंग का काम करता है और घर को देखता है। मुकेश को पैसों की जरूरत थी तो उसने अपने परिचितों से 23 हजार रुपये उधार लिए हुए थे। युवकों के बार-बार कहने के बाद भी वो रुपए नहीं लौटा पा रहा था। मंगलवार को मुकेश रामपुर थाना टांडा के ग्राम महमूदपुर में अपनी बहन सुमन से मिलने गया था। शाम को वह बस से घर लौट रहा था।

इसी बीच गिन्नीखेड़ा के पास बाइकों पर सवार चार युवकों ने मुकेश को पहले बस ने नीछे उतारा और गणपति अपार्टमेंट के पास ले जाकर उसके बाएं पैर में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास सनसनी मच गई। मौके पर पहुंचे पहुंचे सीओ काशीपुर मनोज ठाकुर आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी और पैगा चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट ने घायल को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ एस के उप्रेती ने जानकारी दी कि गोली लगने से मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ ने बताया इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top