Nainital-Haldwani News

जरूरी सूचना… काठगोदाम-हल्द्वानी से चलने वाली ट्रेन 10 सितंबर तक निरस्त

Ad

हल्द्वानी: दिल्ली में आयोजित हो रही जी-२० बैठक के मद्देनजर कई ट्रेनों के संचालक को रोका गया है। उत्तराखंड से चलने वाली कुछ ट्रेन लिस्ट में शामिल है।वहीं काठगोदाम रेलवे स्टेशन से हावड़ा के लिए संचालित होने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन निर्माण कार्य के चलते 6 सितंबर से 10 सितंबर तक निरस्त रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जंक्शन पर डोमिनगढ़ से लेकर कुसम्ही तक तीसरी लाइन बिछाने और कुसम्ही से कैंट स्टेशन में कार्य चलते संचालक को रोका गया है। इस बारे में काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा ने बताया कि मंगलवार को ट्रेन 3 घंटे रीशेड्यूल की गई थीं ।

बुधवार से रविवार तक बाघ एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जिन यात्रियों ने टिकट 6 सितंबर से 10 सितंबर तक का टिकट बुक कराया है, उन्हें रिफंड मिलेगा। अगर ऑनलाइन टिकट है तो रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। वही टिकट काउंटर से टिकट बुक कराया है तो यात्रियों को टिकट काउंटर से ही रिफंड मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top