Rudraprayag News

केदारनाथ धाम में लैंडिंग के दौरान हेलीपैड से टकराया हेलीकॉप्टर, बाल बाल बचे यात्री

Ad

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही 6 मई को धाम के कपाट खोल दिए गए थे। जिसके बाद से तीर्थयात्री लगातार बाबा केदार के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को हेली सेवा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी कड़ी में एक बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल 31 मई को केदारनाथ धाम हेलीपैड पर उतरते समय एक हेलीकॉप्टर की अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग कराई गई है। इसलिए अब यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बहरहाल इसका संज्ञान अब डीजीसीए ने भी ले लिया है।

डीजीसीए ने इस बारे में बयान जारी किया है। डीजीसीए का कहना है कि हम मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल इस लैंडिंग में किसी यात्री को भी चोट लगने की सूचना नहीं मिली है। डीजीसीए के मुताबिक केदारघाटी में विमान परिचालन के लिए एक गाइडलाइन है। जिसके अनुसार ही विमान चलाए जा सकते हैं। नियम का उल्लंघन करने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top