Uttarakhand News

केदारनाथ हेली बुकिंग के लिए शर्त लागू, बिना रजिस्ट्रेशन यात्रियों को नहीं मिलेगी सेवा !

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी तेजी से चल रही है। मोबाइल कनेक्टिविटी के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। वहीं हेली सेवा को लेकर एक अपडेट सामने आया है,जिसके अनुसार केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुकिंग 8 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि इस साल चार धाम यात्रा के लिए हेली सेवा के किराए में बदलाव किए गए हैं। इस बार 8 हेली कंपनियां नौ हेलीपैड से सेवाओं का संचालन करेगी। इसके अलावा पर्यटन विभाग ने इस बार बुकिंग की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी है। सभी यात्रियों को हेली टिकट बुक कराने के लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट पर जाना होगा जबकि इस बात का ध्यान रखा जाए की यात्री बिना पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण किये बिना हेली सेवाओं के लिए टिकट बुक नहीं करा सकते हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा सी रविशंकर ने कहा कि 8 अप्रैल से बुकिंग शुरू हो जाएगी। एक ईमेल आईडी से अधिकतम 6 यात्रियों को टिकट का लाभ मिल पाएगा। वही पूरी यात्रा काल में एक ईमेल आईडी से केवल 12 टिकट ही जारी होंगे उन्होंने कहा कि हेली टिकट को लेकर होने वाली कालाबाजारी को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। यह बुकिंग heliyatra.irctc.co.in पर की जा सकती है। 

टिकट बुकिंग के लिए ये वेबसाइट

हेली सेवा का रूट          एक तरफा    दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)
गुप्तकाशी से केदारनाथ     3870             7740
फाटा से केदारनाथ            2750             5500
सिरसी से केदारनाथ          2749             5498

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top