Rudraprayag News

केदारनाथ में प्रेमी के साथ रील बनाने वाली व्लॉगर के समर्थन में उतरी रवीना टंडन…

Ad

देहरादून: केदारनाथ में रील बनाने के विषय पर बहस छिड़ी हुई है। इस बहस की शुरुआत होती है कि एक व्लॉगर के वीडियो से। कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक युवती पीली साड़ी पहने घुटनों पर बैठकर अपने ब्वॉयफ्रेंड को प्रपोज़ कर रही है। ब्वॉयफ्रेंड उसका प्रपोज़ल एक्सेप्ट कर के लड़की गले लगा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

कई लोगों का कहना है कि प्यार का इजहार करना गलत नहीं है लेकिन धार्मिक स्थान पर वीडियो केवल फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए शूट करना गलत है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंदिर परिसर की तरफ से कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है।

इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कुछ पहले केदारनाथ मंदिर के सामने प्रेमी को प्रपोज करने वाली युवती का समर्थन किया है। रवीना ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है और उसे दुखद बताया है.

अपने पोस्ट पर रवीना ने लिखा, ‘हमारे भगवान कब प्यार के या उनके भक्तों के खिलाफ हो गए जो इस पल को उनका आशीर्वाद लेकर पवित्र बनाना चाहते हैं। शायद वेस्टर्न तरीके और उनके कल्चर के हिसाब से प्रपोज़ करना अब सेफ है। फूल, मोमबत्ती और चॉकलेट. बहुत दुखद! ये एक्शन उनके खिलाफ लिया जा रहा है जो अपने रिश्ते के लिए सिर्फ आशीर्वाद लेने चाहते थे’।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top