Uttarakhand News

IMA के अध्यक्ष ने की उत्तराखंड के डॉक्टर की तारीफ, सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से नवाज़ा

Ad

हल्द्वानी: डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं, यह कथन कुछ समय पहले तक अगर लोगों ने सच ना भी माना हो तो कोविड-19 के आगमन के बाद तो उन्हें मानना ही पड़ा होगा। कोरोना संक्रमण कितना खतरनाक और जानलेवा है, यह तो हम सब देख ही रहे हैं। एक तरफ जहां हमने लॉकडाउन के दौरान घरों में बैठ कर अपना बचाव किया तो दूसरी ओर हमारे देश के चिकित्सकों ने इलाज के लिए अपनी जान तक लोगों के लिए अर्पित कर दी। इतने गंभीर माहौल में भी हमारे डॉक्टरों ने अस्पताल आना और मरीजों का इलाज करना नहीं छोड़ा। एक ऐसी ही मिसाल देने वाली कहानी है खटीमा के वरिष्ठ डॉ. आरिफ खान की।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले काफी समय से खटीमा के लोगों का इलाज कर रहे सीनियर फिज़िशियन डॉ. आरिफ खान को कोरोना में किए गए कामों के लिए राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलने वाला है। दरअसल डॉ.आरिफ खान का चयन भारतीय चिकित्सा संघ (आइएमए) के प्रतिष्ठित सम्मान दी प्रसिडेंट एप्रिसिएशन अवार्ड के लिए हुआ है। 18 दिसंबर को उन्हें ऑनलाइन माध्यम से इस पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: ज़रूरी खबर, अब कुमाऊं से दिल्ली जाने वाली बसों को नहीं जाना पड़ेगा घूमकर

यह भी पढ़ें: शहीद राकेश डोभाल के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

बता दें कि आइएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें खटीमा के डॉ. आरिफ खान को यह उत्कृष्ट सम्मान मिलने की बात भी कही गई है। नेशनल प्रसीडेंट द्वारा पत्र में बताया गया है कि यह सम्मान डॉ. आरिफ को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए बेहतर चिकित्सीय कार्यों को देखते हुए दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जब शहर के लोग घरों में बैठे हुए थे, तब लॉकडाउन में भी डॉ. आरिफ खान बिना कोरोना वायरस की परवाह किए मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने ऐसे लोगों की भी मदद की जिन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया था।

तमाम मरीजों को स्वस्थ करना डॉ. आरिफ खान के लिए पहला लक्ष्य था। इसी उद्देश्य को पूरा करने पर उनके हाथ यह बड़ी उपलब्धि लगी है। आइएमए ने पत्र में साफ किया है कि सीमांत जैसी छोटी जगह में भी डॉ. आरिफ खान ने कोरोना संक्रमण की ओर खासा जागरूकता और सक्रियता दिखाई। इस उपलब्धि पर डॉ. आरिफ खान भी बेहद खुशी जताई और कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि आइएमए मे उनकी कोशिशों को सराहा। इसके अलावा डॉ. आरिफ ने कहा कि इस सम्मान के बाद उन्हें चिकित्सकीय क्षेत्र में और भा कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढें: 10 महीने बाद शुरू होगा नैनीसैनी एयरपोर्ट, हेरिटेज एविएशन ने शुरू कर दी है तैयारी

यह भी पढें: उत्तराखंड: 18 गांवों के 1500 ग्रामीणों के दो करोड़ रुपए लेकर फरार पोस्ट मास्टर गिरफ्तार

यह भी पढें: साहस होम्योपैथिक: पेट में गैस के दर्द से तुरंत पाएं छुटकारा, डॉ. पांडे को सुनिए

यह भी पढें: कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में 28 दिसंबर से होगी आर्मी भर्ती रैली, शेड्यूल ज़रूर देखें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top