Uttarakhand News

KMVN के साथ यात्रा कीजिए… मुश्किल वक्त में मिलेगा साथ और खर्चा भी नहीं होगा


काठगोदाम: कैलाश मानसरोवर यात्रा के कोरोना के कारण बंद होने के बाद अब शिवभक्तों के लिए बहुत अच्छी खबर यह है कि आपको केएमवीएन द्वारा गजब का ऑफर दिया जा रहा है। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा आदि कैलाश की यात्रा करवाई जा रही है। इस यात्रा की कुछ विशेषताएं बेहद आकर्षित करने वाली हैं, जो आप नीचे जान सकते हैं।

चार मई से शुरू होने वाली इस यात्रा में मई-जून में 20 दल रवाना होंगे। इसके लिए अबतक कुल 100 श्रद्धालु पंजीकरण भी करा चुके हैं। खास बात यह है कि यदि आपदा की वजह से या फिर सड़क खराब होने की वजह से यात्रा में आठ दिन से अधिक समय लगता है तो अतिरिक्त अवधि का खर्च आपको नहीं करना होगा। बल्कि ये खर्चा निगम खुद वहन करेगा।

बता दें कि इस बार यात्रा खर्च 45 हजार तय किया गया है। पहले तक ये खर्चा श्रद्धालुओं से ही लिया जाता था। उल्लेखनीय है कि कोविड के कारण कैलास मानसरोवर यात्रा बंद है, इसलिए निगम ने आदि कैलास यात्रा पर पूरा फोकस किया है। सोशल मीडिया से लेकर दिल्ली में जगह जगह होर्डिंग लगाने तक, निगम ने इस यात्रा की ब्रांडिंग के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के अनुभव का इस्तेमाल करेगी भाजपा, दो विधानसभा चुनावों के लिए दी जिम्मेदारी

बताया गया है कि यात्रा मार्ग के निरीक्षण के लिए अगले हफ्ते निगम का एक दल रवाना होगा। इसी क्रम में पिथौरागढ़ डीएम रीना जोशी भी 11 अप्रैल को धारचूला से पतोवन, गुंजी, ज्योलिकांग, नाबीढांग के भ्रमण पर जा रही हैं। जीएम एपी बाजपेयी ने कहा कि आपदा या किसी अन्य वजह से यात्रा अवधि आठ दिन से बढ़ गई तो यात्रियों की जगह निगम खुद खर्च वहन करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता निवासी हरेंद्र रावत की फिल्म का हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन, बधाई दीजिए

ज्ञात हो कि यात्रा का पहला दल काठगोदाम से चार मई को रवाना होगा। कुल मिलाकर मई-जून के बाद अक्टूबर में करीब 20 दल यात्रा पर जाएंगे। केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक गिरधर सिंह मनराल ने जानकारी दी और बताया कि साल 1994 से आदि कैलास यात्रा हो रही है। 180 दलों में लगभग चार हजार भक्तों ने अबतक यात्रा की है। आप भी यात्रा करना चाहते हैं तो केएमवीएन की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

To Top
Ad
Ad