Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, पुष्टि के बाद अस्पतालों को किया गया अलर्ट

ब्लैक फंगस: दिल्ली में हुआ ऑपरेशन मगर दवा के लिए आना पड़ा हल्द्वानी
Ad

हल्द्वानी: कोरोना संक्रमण का खतरा कम हुआ नहीं कि एक नया खतरा सामने तैयार खड़ा है। हम बात कर रहे हैं कोविड संक्रमण से रिकवर होने के बाद होने वाले ‘ब्लैक फंगस’ की। दरअसल भारत में और उत्तराखंड में तो पहले ही इसके मामले सामने आ चुके हैं। मगर अब कुमाऊं में भी इसकी दस्तक देखने को मिली है। हल्द्वानी में एक मामले की पुष्टि हुई तो दूसरे में पुष्टि का इंतज़ार है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी स्थित कृष्णा अस्पताल में एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। दरअसल हल्द्वानी के ही रहने वाले 59 वर्षीय उक्त व्यक्ति ने हाल ही में कोरोना संक्रमण को हराया है। लड़ाई जीतने के महज़ 20 दिन बाद उन्हें सिर और चेहरे की बाईं तरफ तेज़ दर्द उठने लगा। दर्द बढ़ा तो 10 मई को उन्हें कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब यहां न्यूरो और ईएनटी विशेषज्ञों ने उनकी जांच कर इलाज शुरू किया।

यह भी पढ़ें: बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट,स्थिति सामान्य होने के बाद शुरू हो सकती है यात्रा

यह भी पढ़ें: CM साहब मेरी गर्लफ्रैंड की शादी रुकवाओं,नहीं तो आपकों मेरी हाय लगेगी

बता दें कि व्यक्ति कि ब्लैक फंगस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद तत्काल रूप से सीएमओ नैनीताल को अवगत कराया गया है। साथ ही दवाइयों के लिए भी पत्र लिख कर मदद मांगी गई है। इसके अलावा सुशीला तिवारी अस्पताल में भी ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज मिलने की खबर सामने आई है। चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी व एसीएमओ डा. रश्मि पंत ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि यह कुमाऊं का पहला ऐसा मामला है। इससे पहले आए केसेस में पुष्टि नहीं हो सकी है।

ऐसे में एसटीएच में ब्लैक फंगस को लेकर तत्परता दिखाते हुए डॉक्टरों की टीम भी गठित कर दी गई है। बता दें कि चिंताजनक बात यह है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास इस बीमारी में लगने वाला इंजेक्शन नहीं है। जिसे बाज़ार से खरीदना पड़ रहा है। एसीएमओ नैनीताल डा. रश्मि पंत ने बताया कि जिले में ब्लैक फंगस का मरीज मिलने के बाद सभी सरकारी और निजी कोविड अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी से अपील की गई है कि ब्लैक फंगस के संदिग्ध मामलों की सूचना तुरंत विभाग को दी जाए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 2 लाख पार हुआ कोरोना वायरस को मात देने वालों का आंकड़ा

यह भी पढ़ें: लालकुआं,कालाढूंगी,रामनगर के लिए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने दिया महत्वपूर्ण अपडेट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अब बड़े स्केल पर होगी कोरोना टेस्टिंग

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: घर बैठे बनेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन हो जाएंगी ये सुविधाएं

ADVERTISEMENTS Ad
To Top