Nainital-Haldwani News

कुमाऊं की लाइफ लाइन केमू ने जारी किया हल्द्वानी से कई रूटों का नया किराया

दीपावली से पहले घर लौटने लगे लोग, केमू ने पहाड़ को भेजीं 55 बसें
Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड़ रोडवेज के बाद कुमाऊं की लाइफ लाइन केमू ने भी हल्द्वानी से चलने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया है। शुक्रवार को परिवहन प्राधिकरण ने सर्वाजनिक किराये में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद रोडवेज ने नया किराया लेना शुरू किया तो वहीं केमू ने भी नया किया जारी कर दिया है। अब हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने के लिए पहले से ज्यादा रुपए देने होंगे। केमू ने राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) द्वारा तय की गई दरों के अनुसार किराया बढ़ाया गया है।केमू के चेयरमैन सुरेश डसीला ने कहा कि तीन साल बाद किराये को बढ़ाया गया है। यह फैसला वाहन स्वामियों को राहत देगा। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

केमू बसों का हल्द्वानी से नया किराया जानें

अल्मोड़ा 200
रानीखेत 195
पिथौरागढ़ 450
गंगोलीहाट वाया शेराघाट 425
भवाली 85
बेरीनाग 405
डीडीहाट 520
मिर्थी 530
बागेश्वर वाया गरुड़ 385
बागेश्वर वाया ताकुला 355
चम्पावत 385
लोहाघाट 354
भीमताल 60
जागेश्वर 275
घाट पनार 455

ADVERTISEMENTS Ad
To Top