Nainital-Haldwani News

गेट और आईईएस में कमाल के बाद UPSC में चमके हल्द्वानी पावर्ती विहार निवासी कुनाल गुरुरानी

Ad

हल्द्वानी: नगर के कुनाल गुरुरानी ( kunal gururani UPSC) ने यूपीएससी की परीक्षा में 234 रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रौशन किया है। कुणाल आईपीएस ज्वाइन कर सकते हैं । कुनाल की कामयाबी के बाद उनके घर पर जश्न का माहौल है। मौजूदा वक्त में कुनाल नोएडा में हैं। आपकों बता दें कि कुनाल kunal gururani UPSC HALdWANI) अपने परिश्रम का लोहा पहले भी मनवा चुके हैं। उन्होंने 2017 में संघ लोक सेवा आयोग की इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) परीक्षा में वह देश में अव्वल रहे थे। कुनाल को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में यह सफलता मिली थी। इसके अलावा कुनाल ने गेट में भी 19 रैंक हासिल की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के पावर्ती विहार मल्ला गोरखपुर निवासी कुनाल गुरुरानी बचपन से ही मेघावी रहे हैं।कुनाल के पिता घनश्याम गुरुरानी बाजपुर सुगर मिल से चीफ एकाउंटेंट पद से सेवानिवृत्त है जबकि माता ग्रहणी है। कुनाल गुरुरानी ने एनआईटी जयपुर से बीटेक किया था। उन्होंने सेंट मेरी स्कूल बाजपुर से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई पूरी की थी।कुनाल रेलवे और नेशनल थमर्ल पॉवर कार्पोरेशन नोएडा में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह गाजियाबाद में इंडियन पोस्टल सर्विस की ट्रेनिंग कर रहे हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top