Nainital-Haldwani News

लालकुआं: हाथी के साथ मुठभेड़ में गुलदार की मौत

Ad

 

 

लालकुआं: पूर्वी तराई वन प्रभाग के गौला के जंगल में टस्कर हाथी और गुलदार के बीच हुए आपसी संघर्ष में गुलदार की जान चले गई। हाथी ने गुलदार को पैरों से कुचलकर मार डाला। वन कर्मियों ने मृतक गुलदार का पोस्टमार्टम करा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया ।

ADVERTISEMENTS Ad


मामला गौला नदी के लालकुआं डॉली के जंगल का है। टस्कर हाथी की एक नर गुलदार से भिड़ंत हो गयी। इस संघर्ष के दौरान टस्कर हाथी ने 4 वर्षीय नर गुलदार को पैरों से कुचलकर बुरी तरह मार डाला। संघर्ष इतना खतरनाक था कि गुलदार की आंते तक बाहर आ गई। वन विभाग ने क्षत-विक्षत  गुलदार के शव को देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने मृतक गुलदार का पोस्टमार्टम करवाया  उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान मौके पर एसडीओ ध्रुव सिंह मरतोलिया व रेजर गणेश त्रिपाठी मौजूद थे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top