Nainital-Haldwani News

लालकुआं में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Ad

लालकुआं:ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। घटना लालकुआं की है।खबर के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है। काठगोदाम से दिल्ली की ओर जा रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में युवक आ गया। घटना इतना दर्दनाक था कि युवक का सिर ट्रेन से कटकर धड़ से अलग हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

रेनबो रन चेज़ टी-20 कप:SRS का विजयरथ रोक रेनबो रेंजर्स ने शान से ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

घटना के बारे में सबसे पहले स्थानीय लोगों को पता चला। उन्होंने पुलिस को मामले की तुंरत जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। युवक का शव मोटाहल्दू-मोतीनगर के बीच बीएसएन स्कूल के पास बरामद हुआ।

बैडमिंटन कोर्ट पर हुआ भारतीय चैंपियंस को प्यार,13 साल बाद की शादी, खुद देखें फोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top