Sports News

बैडमिंटन कोर्ट पर हुआ भारतीय चैंपियंस को प्यार,13 साल बाद की शादी, खुद देखें फोटो

Ad

हैदराबाद: भारत की स्टार शटलर और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पी कश्यप के साथ बेहद सादगी भरे पारिवारिक समारोह में विवाह बंधन में बंध गईं।  एक दशक से दोनों के बीच पल रहा प्यार आखिरकार जन्म-जन्म के बंधन में तब्दील हो ही गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलंगाना के हैदराबाद में रहने वाले ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी रिलेशनशिप में हैं। लेकिन इतने लंबे समय तक ये जोड़ा लोगों से अपने इस संबंध को छिपाने में कामयाब रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

28 वर्षीय साइना और 32 वर्षीय कश्यप के बीच संबंधों को लेकर जबकभी अखबारों की सुर्खियां बनीं। दोनों ने ही बड़ी सहजता से उसे तूल दिए बगौर न तो स्वीकार किया और ना ही नकारा। दोनों ही एक दूसरे के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते थे लेकिन उनके साथ आम तौर पर किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणॉय और गुरुसाईदत्त नजर आते थे। ऐसे में लोगों का ध्यान इन दोनों से हटकर एक ग्रुप की तरफ डाइवर्ट हो जाता जो आमतौर पर एक साथ हैदराबाद और हैदराबाद के बाहर बैडमिंटन खेलने के बाद हैंगआउट करता था। दोनों के बीच पहली मुलाकात साल 2005 में हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी में हुई थी।  दोनों अकादमी में एक साथ अभ्यास करते थे। इस तरह बैडमिंटन की आड़ में दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया।

रियो ओलंपिक के दौरान जब साइने के घुटने में चोट लगी और इसके बाद साल 2017 में जब कश्यप गंभीर रूप से घायल हुए तब दोनों ने एक दूसरे की काफी मदद की। पहले कश्यप ने साइना का अच्छी तरह ख्याल रखा और चोट से उबरकर कोर्ट में वापसी करने में मदद की। इसके बाद साइना ने भी उनकी देखभाल कर कोर्ट में वापसी करने में अपना योगदान दिया।

दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी साइना लोगों के दिल पर राज करती हैं लेकिन उनके जीवनसाथी की उपलब्धियां भी उनसे कम नहीं हैं। मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले कश्यप की गिनती भारत के मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ  खिलाड़ियों में होती है। साल 2012 में जिस लंदन ओलंपिक में साइना ने कांस्य पदक पर कब्जा किया था। वो क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्हें भारत सरकार अर्जुन पुरस्कार से भी नवाज चुकी है। साइना अपनी शादी की खबर और फोटो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top