National News

राजस्थान में शिक्षक बनना है तो फौरन करें पीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन

Ad

राजस्थान: अगर आपके मन में शिक्षक बनने की चाह है तो इंतजार किस बात का है। राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) के आवेदन के लिए 6 जुलाई 2021 को आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट पहले 20 जून थी, जिसे बढ़ाया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि राज्य में अगर बीए बीएड और बीएससी बीएड के चार वर्षीय कार्यक्रम व बीएड दो वर्षीय कोर्स में एडमिशन लेना है तो पीटीईटी के पड़ाव को पार करना ज़रूरी माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी चाह रखते हैं शिक्षक बनने की और अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं तो अभी ptetraj2021.com पर जा सकते हैं।

बहरहाल अभी तक परीक्षा की तारीख जारी नहीं हुई है। पहले 16 मई तो आयोजित होने वाली परीक्षा को कोरोना के कारण रोकना पड़ा। अब नई तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।

बता दें कि हर साल परीक्षा का आयोजन गवर्मेंट डूंगर कॉलेज, बीकानेर द्वारा करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक करीब साढ़े पांच लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। 

पिछले साल यह संख्या कुल 4,80,926 थी। जिसमें बीएड दो वर्षीय कोर्स के 327270 उम्मीदवार और बीएससी/बीएड चार वर्षीय कोर्स के लिए 153696 उम्मीदवार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top