Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: एक फोटो ने तोड़ दी युवती की शादी, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: एक फोटो ने तोड़ दी युवती की शादी, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
Ad

लालकुआं: तय होने के कुछ समय बाद ही बिंदुखत्ता निवासी युवती की शादी टूट गई। एक युवक ने युवती की अश्लील फोटो लड़के वालों को भेज कर ये फैसला करने पर मजबूर कर दिया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि उसकी बेटी को पड़ोस में रहने वाला विशाल पुत्र छोटे लाल शर्मा ब्लैकमेल करता है। बताया कि उसने बेटी के साथ जोर जबरदस्ती आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे।

जिनके आधार पर वह लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोप है कि वह ब्लैकमेल करने के साथ साथ युवती की फ़ोटो वायरल कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता था। साथ ही अपनी व अपने दोस्तों की बात मानने के लिए दबाव बनाता था।

यह भी पढ़ें: JCP चलाएगी भ्रष्टचारियों पर JCB,भावना पांडे ने हल्द्वानी से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

यह भी पढ़ें: चुनिंदा ढाबों पर ही रुकेंगी दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें,वरना चालक और परिचालक पर लगेगा जुर्माना

हाल ही में बेटी के विवाह रुद्रपुर निवासी युवक से तय हुआ। 12 अगस्त को बारात आने वाली थी मगर उतने में विशाल ने लड़के वालों का नम्बर लेकर प्रार्थी की बेटी की अश्लील फोटो और मैसेज लड़के वालों को भेज दिए। इससे स्तब्ध होकर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।

बता दें ति विवाह का एक-एक इंतजाम हो चुका था। बहरहाल पिता ने पुलिस में तहरीर के साथ युवक द्वारा भेजे गए फोटोग्राफ, विवाह के लिए बुक किए गए टेन्ट हाउस की रसीद, शादी का कार्ड व धमकी भरे फोन मैसेज की फ़ोटोकॉपी भी है। जिसके बिना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कैंसर से भी गंभीर बीमारी से जूझ रही है 7 महीने की मासूम अक्षिता,आइए मिलकर करें मदद

यह भी पढ़ें: पूर्व CM हरीश रावत को ट्विटर ने किया ब्लॉक,बोले मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है

यह भी पढ़ें: मुंबई और बंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू, दो घंटे में पूरा होगा सफर, पूरी खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं सफलता, भारत ने चांद पर भी ढूंढ निकाला पानी, देहरादून में विश्लेषण जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top