Sports News

ऋषभ पंत के बाद उत्तराखंड के मनीष पांडे बने आईपीएल में कप्तान, बदल रहा है इतिहास

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान पर पिछले कुछ वक्त से उत्तराखंड का नाम खूब लिया जाता है। राज्य के ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया था। उत्तराखंड के फैंस इससे काफी खुश थे। पंत ने काफी कम वक्त में विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान स्थापित किया है। उन्हें कई महान खिलाड़ी टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी कह चुके हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह टॉप पर काबिज है। ऋषभ पंत के बाद अब मनीष पांडे को हैदराबाद ने अपना कप्तान बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मनीष पांडे के नाम पहले से ही आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड है जो कोई नहीं तोड़ सकता। मनीष पांडे भारत के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा है। मनीष ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शतक जड़ा था, उस वक्त वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सदस्य थे। इसके बाद मनीष ने कई अहम पारियां भी खेली है। उन्होंने साल 2014 में केकेआर को अपने बलबूते में फाइनल जिताया था।

पिछले 2 साल मनीष के लिए अच्छे नहीं रहे हैं रन बनाने के बावजूद स्लो बल्लेबाजी के चलते उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा है। हालांकि बागेश्वर के इस बल्लेबाज को इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की ओर से मनीष पांडे को हार्दिक बधाई और हम आशा करते हैं कि यह कप्तानी मनीष के करियर को एक नई पहचान देगी।

मनीष पांडे ने टीम इंडिया के लिए अब तक 39 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने की 44.31 औसत और 126.15  की स्ट्राइक रेट से 709 रन बनाए।मनीष पांडे ने टीम इंडिया के लिए शानदार डेब्यू किया था. उन्होंने साल 2015 में जिंबाब्वे के खिलाफ 86 गेंदों पर 71 रन बनाए थे। इसके बाद अगले ही साल उन्होंने सिडनी में 81 गेंदों पर 104 रन बनाए और टीम की जीत पक्की की। लेकिन इसके बाद वो  टीम इंडिया से लगातार अंदर बाहर होते रहे। इंजरी ने भी उनसे कई बड़े मौके छीने. शानदार शुरुआत को वो बड़े करियर में तब्दील नहीं कर सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top