Pauri News

पौड़ी की मनीषा बहुगुणा ने गांव को बनाया आत्मनिर्भर, 15 अगस्त को केंद्र सरकार करेगी सम्मानित

Ad

Manisha Bahuguna, Pauri:- अपनी पंचायत में उल्लेखनीय कार्य करने वाली देशभर की 150 महिला जन प्रतिनिधियों को केंद्र सरकार की ओर से 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें उत्तराखंड से चार महिला ग्राम प्रधान भी शामिल होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि बीते दिनों पंचायती राज मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए महिला पंचायत प्रतिनिधियों का चयन करने को कहा था। राज्यों की ओर से भेजे गए पंचायत प्रतिनिधियों को चयनित कर अंतिम सूची जारी की गई है,जिनमें उत्तराखंड से चार महिला ग्राम प्रधान शामिल हैं। इस ही सूची में एक नाम विकासखंड खीरसन के ग्राम पंचायत मरखोड़ा की ग्राम प्रधान मनीषा बहुगुणा का भी है।

आत्मनिर्भरता की राह पर चल रहा मरखोड़ा

विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत मरखोड़ा की ग्राम प्रधान मनीषा बहुगुणा को स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वह ग्राम पंचायत में मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। मनीषा गांव में 60 से अधिक ग्रामीण महिलाओं, युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिला चुकी हैं। उन्होंने गांव की 25 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण भी दिलाया है जिसके कारण आज महिलाएं सिलाई सेंटर से अपनी आजीविका चला रही है। यही नहीं मनीषा ग्रामीणों को जैम, जैली, जूस व रिंगाल की टोकरी सहित अन्य उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिला चुकी हैं। इसके अलावा अपने पंचायत क्षेत्र में उन्होंने बांज, काफल, बुरांश सहित अन्य कई प्रजाति के पौधे रोपकर हरा-भरा जंगल भी तैयार कर लिया है। अपने पंचायत क्षेत्र में मनीषा ने सब का बगीचा विकसित करने की भी पहल की है। बता दें कि मनीषा एक लंबे समय से श्रीनगर में अपना कंप्यूटर सेंटर छोड़ रीवर्स पलायन कर महिलाओं के सशक्तीकरण में जुटी हुई हैं। इस से पहले उन्हें उत्तराखंड गौरव रत्न व महिला सशक्तीकरण पुरस्कार भी मिल चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top