Chamoli News

चमोली की मानसी नेगी ने मां के परिश्रम को गोल्ड में बदला, वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुआ चयन

Ad

देहरादून: खेल के मैदान से अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड की मानसी नेगी ने नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ मानसी ने U-20 विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की खिलाड़ी मानसी नेगी ने गुजरात में आयोजित 20वीं नेशनल फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। मानसी ने 10 किलोमीटर वाकिंग रेस में 49 मिनट 54 सेकंड में पूर्ण कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 6 अगस्त को कोलंबिया में किया जाएगा। मानसी की कामयाबी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मानसी नेगी चमोली के गांव मझोठी की रहने वाली हैं। मानसी के पिता लखपत सिंह नेगी का साल 2016 में निधान हो गया था। मां शकुंतला देवी ने बेटी को खिलाड़ी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मां के परिश्रम को भी मानसी से देखा और अलग पहचान बनाने के लिए चमोली से देहरादून पहुंच गई। मानसी नेगी ने 10 किलोमीटर मीटर रेस वॉकिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने जिले और प्रदेश दोनों का नाम रोशन किया है।

मानसी के कोच अनूप बिष्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मानसी की यह पहली नेशनल प्रतियोगिता थी। वह वर्तमान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज एक्सीलेंस विंग की खिलाड़ी है। मानसी देहरादून में 2015 से अभ्यास कर रही है। इससे पहले भी मानसी ने कमाल किया है। मानसी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बीस किलोमीटर रेस वॉकिंग में ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top