Uttarakhand News

एक ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा, दूसरी ने छोड़ा गांव,चैंपियन बेटियों को मिलेगा तीलू रौतेली अवॉर्ड

Ad

Uttarakhand News: Tilu Rauteli Award: पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की और चमोली की मानसी नेगी सहित 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे। निवेदिता कार्की ने स्वीडन में मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल जीता। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उन्होंने बोर्ड परीक्षाएं भी छोड़ दी थी। वहीं मानसी नेगी तो पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में है। उन्होंने कुछ दिन पहले चीन में 20 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य जीता है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से इन 13 वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन किया गया है, इस बीच उत्तराखंड सरकार ने राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि 20 हजार रुपये बढ़ा दी है। अब इसे 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि में 30 हजार रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब इसे 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। आगे पढ़िए कौन हैं ये 13 वीरांगनाएं और किस क्षेत्र में इन्होंने विशिष्ट कार्य किया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top