Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी हल्दूचौड़ निवासी शादीशुदा महिला ने किया SUICIDE, कोतवाली पहुंचे पिता

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की एक दुखद खबर हल्दूचौड़ क्षेत्र से सामने आई है। एक नवविवाहिता की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने के चलते महिला की मौत हुई है। पिता ने पुलिस में तहरीर देकर बेटी के ससुराल जनों पर आरोप लगाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हल्दूचौड़ निवासी 23 वर्षीय चरित्रा जोशी का विवाह कमलेश काण्डपाल पुत्र श्री हरीश चन्द्र काण्डपाल निवासी राम तुलारामपुर पो हल्दूचौड़ के साथ 11 दिसंबर 2020 को हुआ था। मृतका के पिता रमेश चन्द्र जोशी निवासी ग्राम हरिनगर हरिपुर नायक ऊंचापुल हल्द्वानी ने स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी देते हुए ससुराल जनों पर आरोप लगाया है।

पिता का कहना है कि पुत्री के विवाह में उनके द्वारा 15 लाख रुपए खर्च किए गए थे। जिसमें (6 लाख नगद, विवाह समारोह में एक स्कूटी, लैपटाप व अन्य दिया है। एवं विटिया की बचत पासबुक जिसमे 400000) चार लाख का जमा है। मगर बेटी का पति कमलेश काण्डपाल ससुर, दादी सास एवं सास दहेज को लेकर पिछले छह महीने से उसपर अत्यधिक दबाव बना रहे थे।

इसी बीच चार नवंबर रात 10.20 बजे उनके पास कॉल आया। जिसमें पता चला कि उनकी बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उनका कहना है कि इसका मुझे विश्वास नहीं है कि जहर खाया या खिलवाया गया है। फिलहाल पीड़ित पिता ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने कहा कि धारा 304 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top