Uttarakhand News

शिलांग में देवभूमि के कुलदीप सिंह भंडारी शहीद

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रुद्रप्रयाग के फलाई गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह भंडारी देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। कुलदीप सिंह भंडारी 35 असम राइफल में तैनात और शिलांग में उनकी पोस्टिंग थी। देर शाम उनका पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है और रविवार को पैतृक घाट पर उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुलदीप सिंह भंडारी एक ऑपरेशन के सदस्य थे जिसमें वह शहीद हुए हैं। फलई गांव के प्रधान विजय पाल सिंह राणा ने बताया कि घटना के बारे में शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली थी।

हवलदार कुलदीप भंडारी पिछले कुछ समय से शिलांग में तैनात थे। उनके शहादत की खबर के सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। कुलदीप सिंह डेढ़ महीने पहले ही घर आए थे। उनके घर पर बूढ़ी मां, पत्नी और दो बच्चे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top