Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड के मयंक मिश्रा ने इंग्लैंड में जमाई धाक, काउंटी क्रिकेट लीग के बेस्ट गेंदबाज बने…

Ad

रुद्रपुर: उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। टीम के कई खिलाड़ी समय समय पर इस बात का परिचय देश, दुनिया को दे चुके हैं। एक बार फिर टीम के सीनियर खिलाड़ी मयंक मिश्रा ने इंग्लैंड की लीग में प्रदेश व देश का नाम रौशन किया है। मयंक मिश्रा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपनी टीम को लीग का विजेता बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर निवासी मयंक मिश्रा को यॉर्कशायर प्रीमियर लीग के इस सीजन में बेस्ट बॉलर और बेस्ट ऑल राउंडर के खिताब से नवाजा गया है। ड्रिफील्ड टाउन की टीम से खेलने वाले मयंक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 17 मुकाबलों में 11.30 के एवरेज के साथ मयंक ने पूरे सीजन में कुल 54 विकेट चटकाए हैं। बल्ले से उन्होंने 400 से भी अधिक रन बनाए हैं।

यॉर्कशायर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैरोगेट टीम ने दस विकेट खोकर 239 रन बनाए थे। मयंक मिश्रा ने 39 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद मयंक ने बल्ले से भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रिफील्ड टाउन की टीम एक वक्त पर 70 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुकी थी।

तभी मयंक ने 50 गेदों पर आठ चौके और तीन छक्कों के साथ 74 रन बनाकर टीम को अच्छी स्थिति में लाकर खड़ा किया। उल्लेखनीय है कि मयंक पिछले दो सालों से इंग्लैंड में होनी वाली लीग का हिस्सा बन रहे हैं। पिछले साल डिवीजन वन क्रिकेट लीग के लिए Philadelphia CC और इस साल मयंक ड्रिफील्ड टाउन क्रिकेट क्लब की तरफ से खेल रहे थे। ड्रिफील्ड टाउन क्रिकेट क्लब के लिए मयंक ने पूरे सीजन शानदार फॉर्म दिखाया।

बता दें कि यॉर्कशायर प्रीमियर लीग में मयंक मिश्रा ( Mayank Mishra hat-trick in county cricket) ने हैट्रिक जमाई थी। Acomb क्रिकेट क्लब के खिलाफ मयंक मिश्रा ने 12 ओवर में 31 रन देकर पांच विकेट झटके। मिश्रा उत्तराखंड की ओर से भी हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। उत्तराखंड के लिए सीनियर घरेलू क्रिकेट में मयंक को छोड़कर कोई भी गेंदबाज हैट्रिक नहीं जमा पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top