Nainital-Haldwani News

रुद्रपुर के मयंक की फिरकी इंग्लैंड में भी चल रही है, तीन मैच में झटके 13 विकेट

Ad

Mayank Mishra Uttarakhand: ECB Cricket League:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड के मयंक मिश्रा का इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन बरकरार है। YORKSHIRE CRICKET SOUTHERN PREMIER LEAGUE में Cleethorpes क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए मयंक ने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के नाक में दम किया हुआ है। ECB द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग में मयंक ने खेले गए 3 मुकाबलों में अब तक 13 विकेट लिए हैं। बता दें कि मयंक ने इस सीजन का पहला मुकाबला Cawthorne क्रिकेट क्लब के खिलाफ खेला था। अगला मैच Barnsley Woolley Miners क्रिकेट क्लब के खिलाफ खेला। वहीं तीसरे मुकाबले में मयंक की टीम Cleethorpes क्रिकेट क्लब का सामना Wakefield Thornes क्रिकेट क्लब से हुआ। इन तीनों मुकाबलों में मयंक का गेंदबाजी में प्रदर्शन, टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन रहा।

तीनों मैचों में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन

बता दें कि Cawthorne क्रिकेट क्लब के खिलाफ मयंक ने 4 विकेट लिए थे। Barnsley Woolley Miners क्रिकेट क्लब के खिलाफ मयंक ने 6 विकेट लिए। वहीं Wakefield Thornes क्रिकेट क्लब के खिलाफ मयंक ने 3 विकेट लिए हैं। मयंक की बॉलिंग से टीम के गेंदबाजी क्रम को मिली मजबूती के कारण टीम ने पहले दो मुकाबलो में जीत दर्ज की।

भारत में प्रदर्शन

बता दें कि मयंक का इंग्लैंड में ये तीसरा सीजन है। इंग्लैंड में मयंक 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। 2018 में मयंक ने उत्तराखण्ड के लिए डेब्यू किया था। मयंक उत्तराखण्ड के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। भारतीय घरेलू क्रिकेट में मयंक के शानदार प्रदर्शन के चलते ही उनका चयन इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top