Nainital-Haldwani News

नैनीताल में फिर सामने आए कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस, अपने जिले का जाने हाल

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस फिर से लोगों को डरा रहा है। पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। उत्तराखंड में भी यही हाल है। शनिवार को उत्तराखंड में 78 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के मामले 97 हजार से पार पहुंच गए हैं। वहीं 93,667 ने कोरोना वायरस को मात दी है जो 96.20 फीसद है। अभी भी उत्तराखंड में 596 कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 146 मरीज दूसरे राज्य जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को हरिद्वार व नैनीताल में सबसे अधिक 23-23 नए मामले मिले हैं। जबकि देहरादून में 21 और लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर व टिहरी में तीन-तीन, पिथौरागढ़ में दो तथा पौड़ी, उत्तरकाशी व बागेश्वर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत व रुद्रप्रयाग में नया केस नहीं मिला है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैबों से 9364 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, 9286 की निगेटिव आई है। राज्य में कोरोना वायरस के चलते अब तक कोरोना से 1694 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 24 घंटों के दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,327 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 14, 234 लोग ठीक भी हुए हैं लेकिन पिछले 24 घंटे में कोरोना से 108 लोगों की जान भी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top