Uttarakhand News

उत्तराखंड में तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Ad

देहरादून: प्रदेश का मौसम फिर से करवट लेने वाला है। तेज हवाओं के अलावा आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 मई को प्रदेश में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की ओर से आकाशीय बिजली से खतरा बताया गया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। विभाग ने 30, 31 मई और 1 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मॉनसून के आने से पहले ही देश के विभिन्न राज्यों में बारिश हो रही है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात की वजह से भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top