Nainital-Haldwani News

विधायक सुमित हृदयेश बोले, सरकार और नगर निगम फेल

Ad

हल्द्वानी: विगत दिनों हल्द्वानी में हुई भारी बारिश के कारण हल्द्वानी शहर की सभी प्रमुख सडकों एवं कालोनियों में पानी भरने से जनता का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता में कहा कि नैनीताल रोड जैसे प्रमुख मार्ग पर 2 फुट से अधिक पानी होने से सरकार मानसून को लेकर की गयी तैयारियों में पूर्णतया विफल साबित हुयी है। हल्द्वानी में जल निकासी की व्यवस्था करने में स्थानीय प्रशासन पूर्ण रूप से नाकाम रहा है।विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मानसून अभी शुरू हुआ है। भविष्य में होने वाली बारिश से जान-माल के नुकसान की आंशका से स्थानीय लोग काफी भयभीत है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी तथा आस-पास के क्षेत्रों में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। पूर्व विधायक स्व० इन्दिरा हृदयेश द्वारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में नलकूपों की व्यवस्था कर जनता की पेयजल की समस्या का समाधान किया गया परन्तु वर्तमान में सही रख-रखाव न होने के कारण उसका लाभ जनता तक पहुंचाने में सरकार विफल साबित हो रही है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अमृत योजना के अन्तर्गत पेयजल समस्या से निदान हेतु बनायी गयी करोड़ों रू० की योजना में आवंटित धनराशि का सही उपयोग न होने के कारण भी उसका लाभ क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा है। हल्द्वानी विधानासभा के विभिन्न क्षेत्रों में अभी भी पानी के लिये हाहाकार मचा हुआ है। जनता पेयजल के लिये सड़कों उतरने के लिये मजबूर है। पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति करने सरकार विफल साबित रही है।

हल्द्वानी क्षेत्र में जलभराव एवं पेयजल की समस्या से त्रस्त क्षेत्र की जनता घण्टों अघोषित विद्युत कटौती की मार से रोजाना जूझना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी परेशान है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार एवं आर्थिक राजधानी हल्द्वानी को यहां की पूर्व विधायक एवं अभिभावक स्व० इन्दिरा हृदयेश सदैव विद्युत कटौती से मुक्त रखा परन्तु अब 10-10 घण्टे से अधिक अघोषित विद्युत कटौती कर प्रदेश सरकार द्वारा हल्द्वानी की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यही नहीं विद्युत बिलों का वितरण समय पर न कर घरेलु विद्युत उपभोक्ता को अधिक दर पर विद्युत बिल भुगतान करने को मजबूर भी किया जा रहा है जोकि क्षेत्र की जनता साथ सरसर अन्याय है।

अपनी चमचमाती सड़कों के लिये पूरे देश में प्रसिद्ध हल्द्वानी शहर की सड़के अब चलने लायक भी नहीं बची है। विगत 5 वर्षों से हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र सड़कों का निर्माण थम सा गया है। कदम-कदम पर गड्ढों से युक्त सड़कों के कारण आये दिन दुर्घटना होने कारण जान-माल की क्षति से जनता बेहद त्रस्त है।

साभार,
सुमित हृदयेश,
विधायक हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top