Nainital-Haldwani News

नैनीताल के मोहित जोशी ने KBC में जीते लाखों रुपए,समझदारी पर दर्शकों ने बजाई तालियां

Ad

नैनीताल: कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में इस बार देवभूमि के लोग पूरी तरीके से बाज़ी मारते हुए नजर आ रहे हैं । पहली बार एक ही सीजन में उत्तराखंड से दो प्रतिभागी खेल में प्रतिभाग कर प्रदेश का नाम रौशन कर चुके हैं । इन्हीं शानदार खिलाड़ियों में अपना नाम जोड़ा है नैनीताल के मोहित कुमार जोशी ने।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले 20 सालों से मोहित के . बी. सी में जाना चाहते थे। आखिरकार उनकी यह मेहनत रंग लाई और आज उन्हें अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला । मोहित ने शो में 6 लाख 40 हजार रुपये जीत कर जिले का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। वहीं मोहित 12 लाख रुपए के सवाल में अटक गए थे, जिस वजह से उन्होनें खेल को वही पर क्विट (Quit) कर दिया ।

आपको बताते चलें कि मेहित नैनीताल के रामगढ़ गांव के रहने वाले हैं । इस वक्त वह आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंस (ARIES) नैनीताल में बतौर कंप्यूटर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। जाहिर है कि मेहित को हर पहाड़ी की तरह पहाड़ और अपने गांव से बहुत लगाव है और यही वजह है कि उन्होंने अन्य लोगों की तरह बड़े शहरों का रुख नहीं किया।

यह बात सुनकर कि मेहित नैनीताल से आए हैं, बच्चन साहब की फिर नैनीताल से जुड़ी यादें ताजा़ हो गईं । दरअसल मोहित इस सीज़न के तीसरे खिलाड़ी हैं जो देवभूमि से आकर हॉट सीट पर बैठै हैं । खेल के दौरान मोहित से बात कर अमिताभ कहने लगे कि आपकी बातें सुनकर मन कर रहा है खेल को यही रोक दें और सिर्फ आपसे ही बतियाते रहें ।

मोहित ने जब बताया कि उनके ऑब्जर्वेशन साइंस सेंटर में देश की ही नहीं, बल्कि एशिया की सबसे बड़े ऑप्टिकल यानी दुर्बीन स्थापित है। तो यह सुनकर अमिताभ संग यहां उपस्थित सभी दर्शक बहुत खुश हुए । मोहित का विचित्र अंतरिक्ष ज्ञान जानकर अमिताभ बच्चन उनसे काफी प्रभावित होते दिखाई दिए ।

आगे अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आपसे इतना कुछ जानने के बाद हम भी जरूर आपके रिसर्च सेंटर जाना चाहेंगे। जब अपने पुराने स्कूल को भेंट देने जाएंगे, तब जरूर वहां आएंगे क्योंकि आपका सेंटर वहां से काफी करीब है। कौन बनेगा करोड़पति 13वें सीज़न में मोहित कुमार अपनी बहन और जीजाजी के साथ आए थे ।

आपको बता दें कि जिस सवाल पर मेहित ने क्विट किया था वह यह था कि ‘1913 में चार्ल्स फाइब्री और हेनरी बइसंस द्वारा बाह्य अंतरिक्ष के किस पहलू की खोज की गई थी ?’ चूंकि इस सवाल का सही जवाब मोहित को नहीं आता था, इसलिए उन्होंने खेल को वहीं पर छोड़कर समझदारी दिखाई। मोहित ने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। इस दौरान दर्शक भी उनके लिए तालियां बजा रहे थे। गौरतलब है कि कई लोग लालच में आकर गलत उत्तर देकर पूरी राशि हार जाते हैं। मगर मोहित ने ऐसा नहीं किया। अपनी 20 साल की मेहनत के बाद इस राशि को जीतने पर मोहित और उनका परिवार बहुत खुश नज़र आया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top