Udham Singh Nagar News

मां-बेटी के डबल मर्डर से कांप गया ऊधमसिंह नगर, जानें मामला

मां-बेटी के डबल मर्डर से कांप गया ऊधमसिंह नगर, जानें मामला
Ad

जसपुर: जिले का नाम अपराधियों ने खराब कर रखा है। एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। जसपुर में मां-बेटी की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। डबल मर्डर से पूरे जिले में दहशत व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक जसपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोगपुर बड़ियोवाला मार्ग पर मंगलवार की सुबह दो महिलाओं के शव बरामद किए गए। दोनों ही खून से सने हुए थे।

यह भी पढ़ें: सुमित हृदयेश ने कहा आम आदमी पार्टी B टीम बनकर उत्तराखंड आ रही है-वीडियो

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में उत्तराखंड के ऋषभ ने रचा इतिहास, सबसे तेज एक हजार रन बनाए

बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय जीत कौर के साथ 29 वर्षीय बेटी परमजीत कौर की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर फौरन पता लगते ही भारी भीड़ जुट गई।

इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। दोनों मां बेटी ग्राम भोगपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने हटाया पूर्वी पाकिस्तान शब्द,कैबिनेट के फैसलों पर डाले नजर

यह भी पढ़ें: फ्री बिजली: उत्तराखंड आप नेता अजय कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को दी खुली चुनौती

एस पी काशीपुर प्रमोद कुमार के मुताबिक पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तुरंत दल को मौके पर भेजा गया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर आ गए। जांच में पता चला कि मां बेटी की हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच होने के बाद किसी तरह की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बता दें कि इस डबल मर्डर से पूरे जिले में डर का माहौल है।

यह भी पढ़ें: पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं…पवनदीप राजन ने दो साल की उम्र में किया था पहला कारनामा

यह भी पढ़ें: यात्रियों को करना पड़ेगा इंतजार, पिथौरागढ़ से शुरू होने वाली हवाई सेवा को लगा झटका

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top