Uttarkashi News

एक और बुरी खबर, एवलांच में दबकर एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल की मौत

Ad

रुद्रप्रयाग: विजयादशमी का त्योहार है मगर उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला लगातार चलता जा रहा है। पौड़ी हादसे में कई लोगों के निधन होने की दुखद खबर के बाद अब उत्तरकाशी में आए एवलांच को लेकर दुखद खबर सामने आई है। जनपद उत्तरकाशी की उभरती हुई पर्वतारोही सविता कंसवाल की एवलांच में दबने से मौत हो गई है। प्रधानाचार्य अमित बिष्ट ने इस बात की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी के लोंथरू गांवकी रहने वाली एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल की निम हादसे में मौत हुई है। बता दें कि इसी साल मई महीने में सविता ने 15 दिन के भीतर एवरेस्ट और माउंट मकालू पर्वत का सफल आरोहण किया था। जिसके लिए उन्होंने अपने नाम को नेशनल रिकॉर्ड मेंडार्ज करवाया था। मंगलवार सुबह द्रौपदी का डांडा चोटी में पर्वतारोहण के प्रशिक्षणार्थियों के एवलांच में दबने की जानकारी मिली थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top