Sports News

IPL से पहले किसान बने भारत के सबसे सफल कप्तान, धोनी ने सबको चौंकाया

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को दो-दो विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएसधोनी आईपीएल से ठीक पहले बल्ले नहीं बल्कि ट्रैक्टर के साथ तैयारी कर रहे हैं। साल 2020 में अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी एक बार फिर नए अंदाज में दिखे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। अब उन्होंने पूरे दो सालों बाद एक पोस्ट शेयर की है। आठ जनवरी 2021 के बाद धोनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एमएस धोनी अपने फार्म हाउस के खेतों मे ट्रैक्टर चल कर उसे जोत रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि, “कुछ नया सीखकर अच्छा लगा, लेकिन इसे पूरा करने में काफी समय भी लग गया।”

ये वीडियो खूब वायरल हो गई है। वैसे आपको बता दें कि साल 2023 का आईपीएल सीजन महेन्द्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल कैरियर में चार बार अपने टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया है। वो चाहेंगे कि अंतिम आईपीएल में भी फिर उनकी टीम चैंपियन बने।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top