Sports News

क्या धोनी उत्तराखंड में छुट्टी बिता रहे हैं, ये फोटो हो रही है वायरल

Ad

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( DHONI IN UTTARAKHAND) छुट्टियों में कई बार उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने कुछ देर पहले एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो उत्तराखंड की है। साक्षी और धोनी के पीछे एक जिप्सी भी देखी जा रही है जो कि देहरादून नंबर की है। हालांकि साक्षी द्वारा फोटो अपलोड करने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी ( MS DHONI IN UTTARAKHAND) उत्तराखंड में परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले भी धोनी परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। एमएस धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने कभी किसी भी मंच से उत्तराखंड से संबंध को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है। इसको लेकर उत्तराखंडवासी धोनी से निराश रहते हैं लेकिन धोनी ने क्रिकेट के मैदान में अपने काम से नाराजगी को कम कर दिया है।

एमएस धोनी को उत्तराखंड से खूब प्यार मिलता रहा है। साल 2010 में एमएस धोनी की शादी उत्तराखंड में ही हुई थी। भारत को साल 2007 में टी-20 विश्वकप, 2011 में विश्वकप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी में जीत दिलाने वाले धोनी ने 15 अगस्त 2020 में संन्यास की घोषणा कर दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top