Sports News

धोनी को जीत की कितनी भूख है, कप जीतने के बाद ब्रावो को दे डाली चुनौती, कौन जीता देखें वीडियो

Ad

नई दिल्ली: सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जीतने सीरियस नजर आते है उतने ही वो मजाकिया है। धोनी के मजाक के किस्से हर कोई सुनाता है लेकिन कम लोगों ने उसे वीडियो के जरिए देखा है। इतना कूल रहने वाला इंसान बिना मजाक के रह ही नहीं सकता है। आईपीएल सीजन -11 में कब्जा जमाते हुए धोनी ने एक बार फिर अपनी शानदार कप्तानी का उदाहरण दिया। आईपीएल के इतिहास में ये तीसरा मौका था जब धोनी ने चेन्नई को विजेता बनाया।

ADVERTISEMENTS Ad

शैमफॉर्ड स्कूल:प्रैक्टिकल बेस पढ़ाई से होगी छात्रों की नींव मजबूत

इसके अलावा धोनी की चेन्नई आईपीएल इतिहास में पहली टीम है जो हर बार प्ले ऑफ में पहुंची है। फाइनल में 8 विकेट से हैदाराबद को हराने के बाद धोनी ने अपनी ही टीम के ड्वेन ब्रावों को चुनौती दी। जिसमें ब्रावो को धोनी से हार का सामना करना पड़ा। दरअसल यह चैलेंज था कि कौन सबसे तेज तीन रनों की दौड़ पूरा करता है।

https://youtu.be/cvzSJ_GhM3k

बेसिक को मजबूत करने के इरादे से शुरू होगा नरसिंह क्रिकेट एकेडमी का नया सत्र

6 साल की उम्र में भी धोनी पूरी तरह फिट हैं। आईपीएल में सबसे बूढ़ी टीम कही जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी कप्तानी में खिताब जीतकर साबित किया कि उम्र नहीं फिटनेस मायने रखती है। इस शानदार जीत के बाद धोनी का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि माही कितने फिट हैं।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

दरअसल, आईपीएल के इस सीजन का खिताब जीतने के बाद धोनी ने अपनी टीम के साथी ड्वेन ब्रावो को एक चैलेंज दिया। यह चैलेंज तीन रन दौड़ने के लिए था। चैलेंज के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी साथ में रन लेने के लिए दौड़ेंगे और जो पहले तीन रन पूरा करेगा, वो विनर होगा। धोनी और ब्रावो साथ में दौड़ लगाते हैं। तीसरा रन पूरा करने के दौरान दोनों खिलाड़ियों में काफी नजदीकी मामला रहता है। बता दें कि धोनी की फिटनेस से जुड़े विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ इसी तरह रेस लगाते हुए दिखे थे। उस रेस को भी माही ने ही जीता था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top