Uttarkashi News

चारधाम यात्रा पर आए मुंबई के यात्री की हार्ट अटैक से मौत, अबतक सात यात्रियों ने दम तोड़ा

Ad

देहरादून: चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की शुरुआत के बाद से ही एक बात चिंताजनक बन गई है। दरअसल गंगोत्री-यमुनोत्री में अबतक सात लोग (Seven people died due to heart attack in Chardham Yatra) अपनी जान गंवा चुके हैं। हृदयगति रुकने से सभी की मौत हुई है। अब नए मामले में गंगोत्री धाम में शुक्रवार को दर्शन के दौरान हृदयगति रुकने से मुंबई के यात्री मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई निवासी 62 वर्षीय दीपक अपने परिवार के साथ चारधाम यात्रा (Mumbai pilgrim came to Chardham yatra with family) पर आए हुए थे। शुक्रवार की सुबह वह गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए गए। इस दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द होने लगा।

जिसके बाद फौरन स्वजन और पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल (police took him to the hospital but he died) पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वह दम तोड़ चुके थे। गंगोत्री-यमुनोत्री में अब तक हृदयगति रुकने से यह सातवें यात्री की मत थी। बता दें कि गंगोत्री में अब तक दो और यमुनोत्री में पांच लोग हृदयगति रुकने से दम तोड़ चुके हैं। एक बार फिर कार्डिक एंबुलेंस की गुहार तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top