Nainital-Haldwani News

काठगोदाम की जगह लालकुआं में रुकेगी ट्रेन,यात्रियों के लिए अवधि भी बढ़ाई गई

रेलवे ने बदला फैसला, पहले की तरह पटरी पर दौड़ेगी लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन
Ad

हल्द्वानी: रेलवे ने कई ट्रेनों का विस्तारीकरण किया है। रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु चलाई जा रही निम्नलिखित विशेष गाड़ियों की संचलन अवधि में विस्तार एवं गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad


09075 मुम्बई सेण्ट्रल-लालकुआं विशेष गाड़ी का संचालन 03, 10, 17 अगस्त तथा 14, 21 एवं 28 सितम्बर, 2022 को 06 अतिरिक्त फेरों के लिये किया जायेगा ।


09076 लालकुआं-मुम्बई सेण्ट्रल विशेष गाड़ी का संचालन 04, 11, 18 अगस्त तथा 15, 22 एवं 29 सितम्बर,2022 तक 06 अतिरिक्त फेरों के लिये किया जायेगा ।


शार्ट टर्मिनेशन- 09075 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी मुम्बई सेण्ट्रल से 03, 10, 17 अगस्त तथा 14, 21 एवं 28 सितम्बर, 2022 को काठगोदाम के स्थान पर लालकुआँ में शार्ट टर्मिनेट होगी।


09076 काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल विशेष गाड़ी काठगोदाम के स्थान पर लालकुआँ से 04, 11, 18 अगस्त तथा 15, 22 एवं 29 सितम्बर,2022 को चलायी जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top