Uttarakhand News

पर्यटक ध्यान दें, मंगलवार को बंद रहेगा नैनीताल और मसूरी

Ad

हल्द्वानी: राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से अनलॉक को लागू कर रही है। वहीं राज्य के पर्यटन राजस्वको बढ़ाने के लिए भी कार्य शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में 6 जुलाई तक Curfew को बढ़ाया गया है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देखते हुए सरकार जल्दीबाजी में कोई फैसला नहीं करना चाहती है जो बाद में परेशानी का सबब बने।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड सरकार ने सैलानियों को बड़ी सौगात दी है। देखा गया है कि वीकेंड पर सैलानियों की संख्या अधिक रहती है।पहले वीकेंड पर उत्तराखंड में Curfew घोषित था लेकिन अब सैलानियों को राहत दी है। अब पर्यटन नगरी मसूरी और नैनीताल रविवार को भी खुली रहेगी लेकिन मंगलवार को बंद रहेगी।

नैनीताल में बोटिंग और रोपवे शुरू हो गया है। वहीं सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरकार का फैसला उत्तराखंड की आर्थिक रीढ़ कहे जाने वाले पर्यटन को बढ़ा सकता है। सैलानियों के एंट्री हेतु क्या नियम बनाए गए हैं इसके लिए एसओपी का इंतजार करना होगा। फिलहाल उत्तराखंड में एंट्री के लिए सैलानियों के पास कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है।

पर्यटन नगरी मसूरी और नैनीताल रविवार को खुले रहेंगे, जबकि मंगलवार को बंद रहेंगे। सोमवार को शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय किया गया है। अब बाजार छह दिन गाइड लाइन का अनुसार खुले रहेंगे।

सरकार ने जिम और कोचिंग भी 50 फीसदी क्षमता खोलने का फैसला किया है। कोचिंग में स्कूली बच्चों को नहीं बुलाने की अनुमति नहीं होगी। जबकि मॉल और सिनेमाघर पहले की तरह बंद रहेंगे। ये पूरी व्यवस्था कैसी रहेगी इसके लिए जल्द व्यवस्था और आदेश जारी हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

To Top