Dehradun News

पहाड़ों की रानी मसूरी में सुबह-सुबह फिर हुई बर्फबारी…सफेद चादर से ढकी पूरी मॉल रोड

File Photo
Ad

मसूरी: प्रदेश में सर्दियों का बोलबाला लगातार बना हुआ है। ठंड इतनी है कि पहाड़ी इलाकों में लोग घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। ऊंचे इलाकों में लगातार हिमपात हो रहा है। अब पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले मसूरी में बुधवार सुबह एक बार फिर से बर्फबारी हुई है। बता दें की वादियों में बर्फ गिरने के साथ-साथ पूरी मॉल रोड बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हमेशा की तरह मौसम विभाग का पूर्वानुमान सच साबित हो रहा है। मैदानी इलाकों में बीते दिनों काफी बारिश हुई। वहीं पहाड़ों में बर्फ गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है। देहरादून में मंगलवार को मौसम साफ रहा। लेकिन देर रात काफी बारिश हुई। बुधवार सुबह फिर से राजधानी में चटक धूप खिली तो लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली।

रुद्रप्रयाग की बात करें तो यहां मौसम सुबह से खराब बना हुआ है। हल्की बूंदाबांदी हो रही है। चमोली जिले में चटक धूप खिली है। वहीं गोपेश्वर-चोपता-उखीमठ, जोशीमठ-औली, बदरीनाथ हाईवे रणांग बैंड से आगे बर्फ जमने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जेसीबी मशीनें लगातार हाईवे को खोलने में जुटी हुई है। हरिद्वार में भी सुबह 4:00 बजे से बारिश होनी शुरू हो गई। इसके बाद कोहरा भी आ गया।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जनपदों में मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। कोहरे और पाले को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बता दें कि औली, मुनस्यारी, धारचूला, हर्षिल, नागटिब्बा, धनोल्टी, बुरांशखंडा, चोपता आदि भारी बर्फबारी वाले इलाकों में पर्यटक को खूब लुत्फ उठा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top