Nainital-Haldwani News

कोविड नियमों का उल्लंघन,खतरे को न्योता देता नैनीताल जिला,सबसे ज्यादा लोगों पर हुई कार्रवाई

Ad

कोविड नियमों का उल्लंघन,खतरे को न्योता देता नैनीताल जिला,रिकॉर्ड सबसे लोगों पर हुई कार्रवाई

हल्द्वानी: कुमाऊं में कोरोना वायरस के नियमों का उल्लंघन करने में नैनीताल जिला सबसे आगे हैं। जिले में अब तक 71 हजार से भी अधिक लोगों पर पुलिस चालानी कार्रवाई कर चुकी है। आईजी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मण्डलभर में अब तक पुलिस शारीरिक दूरी उल्लंघन और मास्क नहीं पहनने पर  1.88 लाख लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा लोग नैनीताल जिले के हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल नैनीताल जिला सैलानियों की नजरिएं से सबसे ज्यादा चहलकर्मी वाला जिला है। हजारों की संख्या में लोग नैनीताल घूमने के लिए पहुंच रहे हैं और नियमों के उल्लंघन के ग्राफ में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में जाने अनजाने यह लोग खुद के लिए तो खतरा पैदा कर ही रहे है। दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे है। 

बाजार हो या अन्य सार्वजनिक स्थल लोग कोविड नियमों को ताक में रख आवाजाही कर रहे है। पुलिस की सख्ती और चालानी कार्रवाई भी लोगों से नियमों का पालन कराने की कोशिश कर रही है।बिना मास्क आवाजाही कर रहे लोगों का चालान करने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें मास्क भी वितरित किये जा रहे है।

इसके अलावा अन्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मास्क वितरित किये जा रहे है। शुरुआत से अब तक पुलिस द्वारा तीन लाख से अधिक मास्क वितरित किये जा चुके है। आंकड़ों पर नजर डाले तो अल्मोड़ा में 16887, बागेश्वर में 15950, चंपावत में 12902,नैनीताल में 71982, ऊधमसिंह नगर 61216,पिथौरागढ़ में 9492 लोगों के चालान कट चुके हैं।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार के साथ ही तमाम संस्थाएं और संगठन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से बिना मास्क घर से न निकलने, दो गज की दूरी का अनुपालन करने की अपील कर रहे है। शुरुआत से ही मास्क को कोरोना की रोकथाम के सबसे अहम हथियार माना जा रहा है। कोरोना वायरस के कम होते मामले और अनलॉक में मिल रही छूट का गलत फायदा लोग उठा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top